महासंघ अध्यक्ष ने भार्गव ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ किया

Jan 28, 2024 - 17:05
Jan 28, 2024 - 17:05
 0  2.6k
महासंघ अध्यक्ष ने भार्गव ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ किया

गुना (आरएनआई) स्थानीय न्यू टेकरी रोड स्थित नवीन सेनेटरी शॉप भार्गव ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ व्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष  राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में भार्गव परिवार के सदस्यों द्वारा महासंघ पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल द्वारा नवीन संस्थान का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महासंघ पदाधिकारियों में सचिव प्रधुम्न जैन उपाध्यक्ष अनिल गर्ग सुमित्रा, डायरेक्टर अनिल जैन KBC ,अभिषेक तिवारी ,सोशल मीडिया प्रभारी सुशील नामदेव , अशोक रतलामी, गोपाल शर्मा, महेश सोनी, महेंद्र ओझा, ब्रजेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 सभी महासंघ पदाधिकारियों द्वारा भार्गव ट्रेडर्स के संचालकों उमाशंकर शर्मा, भानु प्रकाश भार्गव एवं बृजकिशोर शर्मा को शुभकामनाएँ दी गईं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1