लोकसभा निर्वाचन 2024 : मस्जिदों में शुक्रवार के दिन दिलाई जाएगी "मतदाता जागरूकता की शपथ"

Apr 29, 2024 - 20:50
Apr 29, 2024 - 20:50
 0  1k
लोकसभा निर्वाचन 2024 : मस्जिदों में शुक्रवार के दिन दिलाई जाएगी "मतदाता जागरूकता की शपथ"

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र गुना एवं राजगढ़ में 07 मई को मतदान होगा, जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की कई गतिविधियां की जा रही हैं। इसी क्रम में मुस्लिम समुदाय द्वारा इस बार शत- प्रतिशत मतदान कराने के लिये अभियान प्रारंभ किया गया। 

आज कलेक्टर कार्यालय में इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रथम कौशिक के द्वारा किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत  विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता के 250 बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही सभी मस्जिदों में शुक्रवार के दिन "मतदाता जागरूकता की शपथ" दिलाने का आयोजन किया जाएगा। सभी नागरिकों एवं संगठनों से इस अभियान को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0