भोपाल: 28 हजार की नौकरी, 700 करोड़ की संपत्ति – आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा की ‘गोल्डन’ कहानी ने देश को चौंकाया

Nov 24, 2025 - 15:17
Nov 24, 2025 - 15:18
 0  702
भोपाल: 28 हजार की नौकरी, 700 करोड़ की संपत्ति – आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा की ‘गोल्डन’ कहानी ने देश को चौंकाया

भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरटीओ में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात सौरभ शर्मा, जिनका मासिक वेतन मात्र 28,000 रुपये है, के खिलाफ लोकायुक्त और ईडी की कार्रवाई में 500 से 700 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति मिलने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक सौरभ शर्मा के ठिकानों से 52 किलो सोना, 234 किलो चांदी, करोड़ों रुपये की नकदी, महंगी गाड़ियाँ, जमीन, कई व्यवसाय और दुबई में करीब 50 करोड़ रुपये का एक आलीशान विला बरामद हुआ है। अनुमान है कि अचल संपत्ति ही 400 करोड़ रुपये से अधिक की है।

जांच के दौरान पता चला कि शर्मा पर आरटीओ रिश्वत, हवाला लेन-देन, फर्जी व्यवसायों के जरिए काले धन को सफेद करने और बड़े पैमाने पर मनी-लॉन्ड्रिंग में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही वह दुबई भाग गया था, लेकिन बाद में भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया।

एजेंसियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और संभव है कि आने वाले दिनों में और भी संपत्तियों का खुलासा हो। 28 हजार की नौकरी से 700 करोड़ का साम्राज्य खड़ा करना किसी सफलता का उदाहरण नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की व्यवस्था को हिला देने वाला एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला बन गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0