मुंगावली: भारत का नक्शा बनाकर दी विजय कारगिल दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि

Jul 26, 2025 - 20:25
Jul 26, 2025 - 20:40
 0  216
मुंगावली: भारत का नक्शा बनाकर दी विजय कारगिल दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि

मुंगावली (आरएनआई) नगर की एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर स्कूली छात्रों  द्वारा भारत का नक्शा बनाकर हाथों में तिरंगा लेकर विजय कारगिल दिवस की याद में उन शहीदों को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई l एवं वही विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रमोद जैन ने याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध 60 दिनौं से अधिक चला था इसे हमारी सेना ने ऑपरेशन विजय नाम दिया था इस युद्ध में 26 जुलाई 1999 को सेना ने कारगिल में पाकिस्तान सेना को मुंहतोड़ जवाब देकर विजय प्राप्त की थी इसलिए 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जाता है। इसलिए हमें हमेशा अपनी वीरों की शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए एवं उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए l  इस मौके पर स्कूल सीईओ पुनीत जैन खेल प्रशिक्षक जावेद खान, कोऑर्डिनेटर आस्था जैन, सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चों उपस्थित रहे l

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0