भाजपा के पुनः जिलाध्यक्ष बने धर्मेंद्र सिंह सिकरवार कार्यक्रताओं में उत्साह दी बधाईयां

Jan 15, 2025 - 22:25
Jan 15, 2025 - 22:25
 0  1k
भाजपा के पुनः जिलाध्यक्ष बने धर्मेंद्र सिंह सिकरवार कार्यक्रताओं में उत्साह दी बधाईयां

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत सोमवार को 18 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा के साथ गुना जिले से भी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को पुनः भाजपा का जिलाध्यक्ष की घोषणा हुई। 

जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार की इस महत्वपूर्ण घोषणा होते ही उनके समर्थकों का देर रात्री तक बधाईयों का तांता लगा रहा जो रात्रि के 12 बजे तक चला इसी के साथ ही अगले दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने मंगलवार को दिन की शुरुवात भाजपा कार्यालय हाट रोड पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी के साथ ही जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट की ओर कार्यकताओं की बधाई शुभकामनाएं लेते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। उनको बधाई देने भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक सहित दिव्यांग जनों ने श्री सिकरवार के अध्यक्ष बनने पर बधाईयां दी। इसी के साथ ही बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के ऑफिस पहुंचकर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन विस्तार की बात कही। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को पुनः जिलाध्यक्ष बनाना उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके पिछले कार्यकाल में संगठन ने कई उपलब्धियां हासिल की। ओर उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।" संगठन पर्व सदस्यता अभियान ने प्रदेश स्तर पर रिकॉर्ड बनाया। गुना जिले में 2.5 लाख से अधिक सदस्य और 800 सक्रिय सदस्य बनाए गए, जिससे संगठन को बड़ी मजबूती मिली।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0