बांसखेड़ी रेल फाटक क्रमांक 62 का अंडरपास 15 दिन रहेगा बंद

Nov 11, 2025 - 21:42
Nov 11, 2025 - 21:47
 0  594

गुना (आरएनआई) शहर के बांसखेड़ी रेल फाटक क्रमांक 62 पर बने एल.एच.एस. अंडरपास में लंबे समय से जल जमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन को आवागमन में असुविधा हो रही थी। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु अंडरपास में कांक्रीट कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय ने बताया हैं कि अंडरपास में जल निकासी सुधार कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए इसे 12 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक (कुल 15 दिवस) के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा। तहसीलदार, तहसील गुना नगर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त अंडरपास के अलावा आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं, इसलिए इसे 15 दिन के लिए बंद करना उचित माना गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0