बमौरी में अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने किरार ने लिखा पत्र, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और कलेक्टर को दी जानकारी
गुना (आरएनआई) जिले में मानसून सत्र के दौरान जारी अतिवृष्टि से बमौरी विधानसभा क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को पत्र लिखा है। किरार ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को बताया है कि बमौरी विधानसभा क्षेत्र की बमौरी और गुना तहसील अंतर्गत आने वाले गांवों में अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से किसानों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सिंधिया से जिला प्रशासन को निर्देशित कर सर्वे कराया जाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। वहीं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से मुलाकात कर प्रभावित गांवों का सर्वे कराने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित करने के लिए आग्रह किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



