फर्जी CBI ऑफिसर को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार आई कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हुए बरामद
ग्वालियर (आरएनआई) फर्जी CBI ऑफिसर एवं गृह मंत्रालय का अधिकारी बनकर नौकरी दिलवाने के लिए पैसे लेकर ठगी करने वाले को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थाना जनकगंज पुलिस को फरियादी अमित रावत ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहित शेखावत ने स्वयं को गृह मंत्रालय में अधिकारी तो कभी CBI अधिकारी बता कर फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगवाने के लिए एक नियुक्ति पत्र बना कर दिया था।
मोहित शेखावत ने नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपए और एक कार भी फाइनेंस करवा कर फरियादी से ली थी।
इस मामले में फरियादी की शिकायत पर थाना जनकगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो जांच पड़ताल में मोहित शेखावत का असली नाम मनोज श्रीवास पाया गया।
पुलिस इस पूरे मामले में गहराई से जांच पडताल में जुटी,जिससे पता चल सके कि आरोपी ने इस तरह की कितने और लोगों के साथ ठगी की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



