फतेहगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 2 दिन में मवेशी चोरी का पर्दाफाश, 1 आरोपी गिरफ्तार, 6 भैंस-पाड़ा बरामद
गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पाठी के जंगल से मवेशी चोरी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही कर महज 02 दिनों में ही मवेशी चोरी का खुलासा किया और प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से 06 नग भैंस पाडा बरामद किए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त 2025 को फरियादी यशदीप पुत्र मोकम सिंह सिख निवासी ग्राम पाठी द्वारा फतेहगढ़ थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 18 जुलाई 2025 को उसने रोजाना की तरह अपने 12 नग छोटी बडी भैंस-पाडा चरने के लिए ग्राम पाठी के जंगल में छोडे थे । जिनके देर शाम तक वापस घर नही लौटने पर उसके द्वारा जंगल में जाकर बहुत खोजा लेकिन उनका कहीं कोई पता नही चला और अभी तक अपने स्तर पर खोजबीन करता रहा लेकिन आज तक उसकी भैसों का कोई पता नहीं चल पाया है । जिसकी रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 211/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
मवेशी चोरी के उपरोक्त प्रकरण में फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों की सघनता से तलाश व पतारसी की गई और इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पतारसी के सघन प्रयास किये गये और आज मुखबिर सूचना पर उक्त चोरी में संदेही देवराज पुत्र कैलाश गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम सूडा थाना फतेहगढ जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उक्त मवेशी चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही से प्रकरण में चोरी गईं 04 भैंस व 02 पाडा कुल कीमती करीबन 04 लाख रुपये की बरामद कर लिए गए हैं । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष दोनों आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर शेष मवेशी बरामद किए जावेंगे ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि जशरथ सिंह दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, आरक्षक राहुल यादव, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक महेश चौरसिया, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक कांजराज, आरक्षक अजय लोधी, सैनिक सोनू रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



