पदीय कर्तव्‍यों में लापरवाही बरतने पर सहायक ग्रेड-2 की रोकी गई आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि

Jul 15, 2025 - 21:34
Jul 15, 2025 - 21:42
 0  702
पदीय कर्तव्‍यों में लापरवाही बरतने पर सहायक ग्रेड-2 की रोकी गई आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा रीडर आईडी लॉगिन में 359 आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर सहायक ग्रेड-2 दशरथ जाटव, प्रवाचक न्यायालय तहसीलदार तहसील आरोन की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक जाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

 जारी आदेशानुसार आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर तहसील आरोन की रीडर आई.डी लॉगिन पर आवेदन लंबे समय से लंबित पाए गए। इस संबंध में दशरथ जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु संबंधित द्वारा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं पाया गया। कर्तव्यों में लापरवाही के चलते मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम 1,2 एवं 3 के तहत आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक जाने के आदेश जारी किए हैl

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0