पटना में CWC की बैठक शुरू, पवन खेड़ा का आरोप- मोदी सरकार कर रही वोट चोरी

Sep 24, 2025 - 11:19
 0  297
पटना में CWC की बैठक शुरू, पवन खेड़ा का आरोप- मोदी सरकार कर रही वोट चोरी

पटना (आरएनआई) CWC की बैठक शुरू हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सदाकत आश्रम में झंडा फहराकर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विस्तारित बैठक का शुभारंभ किया।बैठक में कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सचिन पायलट, रमन सिंह, जयराम रमेश, भक्त चरण दास, समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। 

राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से वो सदाकत आश्रम पहुंच रहे। इसके बाद कांग्रेस की बैठक शुरू होगी।  सदाकत आश्रम के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ है। सभी लोग राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। 

राहुल गांधी कुछ ही देर में पटना पहुंचेंगे। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार षड्यंत्र कर वोट चोरी कर रही है। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर जनता के साथ साजिश रच रही है। देश की संपति को लूटकर अदानी को दे रही है। 

बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम के अंदर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता की भीड़ है। बिना पास किसी भी नेता को इंट्री नहीं है। आश्रम के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली से पटना के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ सोनिया और प्रियंका गांधी नहीं आ रही हैं। इधर, गांधी परिवार के स्वागत में पहले से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। 

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है। उन्होंने BJP पर केंद्र में सत्ता का दुरुपयोग करने और ‘वोट चोरी’ जैसे अनुचित साधनों का उपयोग करने का आरोप लगाया। यह बैठक पार्टी के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बैठक में पूरे देश से पार्टी के वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा तीन राज्य के मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धरमैया) भी शामिल हैं। इसके अलावा सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ सांसद शामिल होंगे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.