नवरात्रि उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, एसडीएम इसरार खान ने दिए दिशा-निर्देश, विवादित स्थानों पर नहीं होगी स्थापना
मुंगावली (आरएनआई) आगामी नव दुर्गा उत्सव को लेकर नगर में शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम इसरार खान ने की। इस दौरान तहसीलदार सोनम शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित पांडे, थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह यादव, विद्युत मंडल से एई मुकेश जाटव, नगर परिषद से जितेन्द्र अहिरवार सहित दुर्गा उत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व परंपरा अनुसार होगी स्थापना
बैठक में नवरात्र पर्व के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मूर्ति स्थापना पूर्व वर्षों की भांति तय स्थानों पर ही की जाएगी। यदि कोई नई स्थापना करना चाहता है तो उसे पहले से प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही विवादित स्थानों पर स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विसर्जन व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि विसर्जन के समय पुलिस बल और प्रशासनिक टीम मौजूद रहेगी ताकि पूरे आयोजन को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। नगर परिषद को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विसर्जन के लिए क्रेन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विद्युत मंडल को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
रक्तदान की अपील
इस मौके पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित पांडे ने सभी नागरिकों से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है और इससे अनेक ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा
थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह यादव ने नागरिकों से अपील की कि नवरात्रि के दौरान शांति और आपसी भाईचारे का परिचय दें तथा किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। प्रशासन ने आयोजकों से कहा कि वे नियमों का पालन करें और सहयोग करें ताकि त्योहार बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



