नगर पालिका के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे, सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Dec 11, 2024 - 19:10
Dec 11, 2024 - 19:10
 0  1.5k
नगर पालिका के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे, सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बीते दो दिनों से हड़ताल पर गए नगर पालिका कर्मचारियो की वजह से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। शहर ने गंदगी पसर रही है तो कई इलाकों में वाटर सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

दरअसल नगर पालिका में पदस्थ दो सौ से ज्यादा मस्टर और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को निकालने का एक प्रस्ताव नगर पालिका परिषद ने बनाया है जिसे लेकर अब इन कर्मचारियों पर संकट गहराने वाला है लिहाजा सालो से काम कर रहे इन कर्मचारियों के पक्ष में दूसरे कर्मचारी भी आ गए है और इसे प्रशासन की तानाशाही करार देते हुए आंदोलन की राह पर है। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर के मुख्य बाजार गंदगी से पटे पड़े हैं वही कई इलाकों में दो दिनों से वाटर सप्लाई भी नही हुई है जिस कारण से आम आदमी भी अब परेशान नजर आ रहा है।

कर्मचारी दिखे आक्रोशित
इस मामले में हड़ताल पर गए कर्मचारी आक्रोशित हैं और पालिका के फरमान वापस लेने तक हड़ताल पर रहने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभी तक हड़ताली कर्मचारियों और पालिका प्रशासन के बीच किसी तरह की कोई बात नही हुई है लिहाजा आंदोलन लम्बा चलने की उम्मीद भी है।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0