धूप दशमी के अवसर पर महिला मंडल ने की मंदिरों की वंदना, मंदिरों में जाकर किया धूप का क्षे्पण
मुंगावली (आरएनआई) नगर में इस जैन समाज के दसलक्षण पर्व की धूम मची है,जिसमें जहां प्रतिदिन सुबह सभी मंदिरों में अभिषेक,शांतिधारा के साथ पूजन आदि की क्रियाएं की जा रही है तो वहीं इस पर्व के अवसर पर कई परिवारों द्वारा शांतिनाथ विधान भी किए जा रहे है,जो पूरे भक्ति भाव के किया जा रहा है मंगलवार को दसलक्षण पर्व के छठवें दिवस उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया गया जो हमे मन शांत रखने ओर सभी क्रियाएं संयम पूर्वक करने की प्रेरणा देता है वहीं नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु जिनालय पर शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमती विजय देवी भगत परिवार उत्तम चंद जी मदऊखेड़ी परिवार, संदीप कुमार जी बरैया, परिवार संजय कुमार की सिंधंई परिवार को मिला साथ ही कई परिवारों द्वारा शांतिनाथ विधान का सौभाग्य भी प्राप्त किया जिसमें शांति विधान करता परिवार श्रीमती विजय देवी भगत परिवार, श्रीमती पुष्पा देवी मोदी समस्त परिवार, चंद्रेश कुमार जी मोदी समस्त परिवार, उत्तमचंद राकेश कुमार,ऋषभ कुमार जैन मदऊखेड़ी परिवार को प्राप्त हुआ जिसमें विधान सुनील नायक ने सम्पन्न कराया,वही मंगलवार को धूप दशमी के अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में शीतलनाथ भगवान की विवेष पूजा की गई।
धूप दशमी के अवसर पर महिलाओं ने की पैदल बंदना
धूप दशमी के अवसर पर नगर की महिला मंडल ने नगर के समस्त जिनालयों की पैदल बंदना की यह पैदल यात्रा नगर के पुराने बाजार से शुरू की गई को नगर के सभी मंदिरों में जाकर पूरी हुई साथ ही इस अवसर पर महिलाओं ने सभी मंदिरों में धूप का क्षे्पण किया गया ओर यात्रा के दौरान जैन धर्म के नारे लगाते हुए ओर जैन ध्वज हाथ में लिए चल रही थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



