धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम ने लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दी धमकी, कहा- 72 घंटे में तेरा अस्तित्व खत्म

Jun 1, 2024 - 19:23
Jun 1, 2024 - 19:23
 0  7.3k
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम ने लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दी धमकी, कहा- 72 घंटे में तेरा अस्तित्व खत्म

छतरपुर (आरएनआई) बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग अक्सर किसी न किसी कारण से विवादों में बने रहते हैं। एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम ने अपने दोस्त जीतू तिवारी को लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी दी है। इस दौरान शालिग्राम गर्ग ने वाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज किया है।

लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दी धमकी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने दोस्त जीतू पटवारी को लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी भरा मैसेज भेजा, जोकि वायरल हो गया। इस दौरान शालिग्राम ने लिखा कि जीतू तिवारी, 72 घंटों के अंदर तेरा अस्तित्व खत्म होने वाला है। जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। इसके आगे उसने लिखा कि लॉरेंस विश्नोई को तो जानता ही होगा। सर्च कर लेना। आपको बता दें जीतू तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई का अस्तित्व खत्म कर दूंगा। इसी के बाद शालिग्राम ने धमकी भरा मैसे भेजा।

बमीठा थाने में मामला दर्ज
धमकी भरे मैसेज के बाद परिवार डरा हुआ है। वहीं, जीतू तिवारी ने बमीठा थाने में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल, धमकी देने के बाद शालिग्राम गर्ग और उसके साथी फरार चल रहे हैं।

शुक्रवार को घर में घुसकर की मारपीट
आपको बता दें बीते दिन शुक्रवार को शालिग्राम गर्ग ने दोस्त जीतू तिवारी के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह कुछ लोगों के साथ डंडे से पिटाई कर रहा है। वहीं, आरोप है कि शालिग्राम ने नाबालिग लड़कियों के हाथ तोड़ दिए हैं और कपड़े भी फाड़ दिए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0