धाकड़ किरार समाज की बैठक सम्पन्न – बलराम जयंती महोत्सव की तैयारियों को मिली अंतिम रूपरेखा
गुना (आरएनआई) धाकड़ किरार नागर क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में, हलछठ पर्व के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बलराम जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस महोत्सव की व्यापक तैयारियों को लेकर आज गुना नगर के टेकरी रोड स्थित निजी होटल में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसके अनुसार:
भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो
गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर → हनुमान चौराहा → हाट रोड → सदर बाजार सुगन चौहरा होते हुए लक्ष्मीगंज में समापन होगी।
समापन स्थल पर भगवान बलराम जी की पूजन एवं महाआरती संपन्न की जाएगी।
इस दौरान अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज धाकड़ द्वारा गठित नवगठित कार्यकारिणी का सामूहिक स्वागत भी किया गया।
बैठक में समाज के अनेक गणमान्य एवं सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र धाकड़, बलराम धाकड़, जयभान धाकड़, लालसिंह धाकड़, दामोदर धाकड़, हरिनारायण धाकड़, मुनेश धाकड़, देवेंद्र धाकड़ मीडिया प्रभारी,सत्यनारायण धाकड़, महेंद्र नागर, काशीराम सरखोह, राजू धाकड़, ब्रजकिशोर धाकड़, कमलसिंह, संजीव, अमोलसिंह धाकड़, रामकुमार धाकड, डॉ. जगदीश धाकड़, अभिषेक धाकड़, बाबूलाल सनबाड़ा, केंद्रसिंह धाकड़, पुष्पेंद्र परमाल धाकड़, अरविंद माड़साब, जगदीश नोहर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक का संचालन महेन्द्रसिंह पटवारी द्वारा किया गया।
समाज के सभी बंधुओं से सादर आग्रह है कि 14 अगस्त 2025 को होने वाले इस श्री बलराम जयंती महोत्सव में सपरिवार पधारकर आयोजन को भव्यता प्रदान करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



