धरनावदा थाना पुलिस ने गौकशी हेतु ले जाए जा रहे 25 नग गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा, पशु कराए आजाद

Sep 20, 2025 - 20:19
Sep 20, 2025 - 20:22
 0  135

गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना के तहत आज तड़के सुबह मुखबिर सूचना पर एक ट्रक में अवैध रुप से गौकशी हेतु ले जाए जा रहे 25 नग गौवंश से भरा बरामद कर बंधक पशु को अजाद कराया गया हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज तड़के सुबह जिले के धरनावदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनकटा गांव तरफ से एक ट्रक क्रमांक RJ09 GE 4913 में गाय के बछड़े व नाटे भरकर कटने हेतु ले जाये जा रहे हैं, ट्रक अभी ग्राम मांची-पगारा के रास्‍ते हाईवे तरफ जा रहा है । थाना क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन की इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कार्यवाही हेतु धरनावदा थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम पगारा रोड़ पर पहुंची और उक्‍त वाहन को तलाश किया एवं आगे पगारा-मांची गांव के बीच मुखबिर के बताये हुलिये का ट्रक आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस वाहन को देखते ही ट्रक चालक ने दूर ही ट्रक को रोक लिया और जिसमें से चालक आदि कूदकर जंगल व अंधेरे का लाभ लेकर वहां से भाग निकले। पुलिस द्वारा ट्रक को चैक करने पर उसमें बड़े ही क्रूरता पूर्वक एवं ठूंस-ठूंसकर कुल 25 नग गौवंश भरा हुए पाए गए । इसके बाद ट्रक को रूठियाई चौकी लाया गया एवं गौवंश को ट्रक से सकुशल निकालकर उनके चारे की व्‍यवस्‍था की गई तथा अवैध पशु परिवहन में प्रयुक्‍त ट्रक कीमती करीबन 20 लाख रूपये को पुलिस ने विधिवत जप्‍त कर अवैध पशु परिवहन में संलिप्‍त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 224/25, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11, गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । बाद आजाद कराए गए गौवंश को सुरक्षार्थ धरनावदा गौशाला छुड़वाया गया। 

  धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक आदित्‍य टुण्‍डेले, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक मोहर सिंह किरार, आरक्षक कपिल ओझा एवं आरक्षक प्रदुम्‍न शर्मा की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0