दुबई से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, आपात लैंडिंग के बाद जांच जारी
हैदराबाद (आरएनआई) — दुबई से हैदराबाद आ रही इमिरेट्स की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। धमकी का ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया और विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार, बोइंग 777-300ईआर विमान (फ्लाइट ईके-526) ने दुबई से सुबह 3:51 बजे उड़ान भरी थी। विमान सुबह 8:30 बजे हैदराबाद पहुंचा और रनवे पर उतरते ही उसे अलग आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। इसके बाद यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, सुबह 7:30 बजे एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर बम की धमकी वाला मेल मिला था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्निफर डॉग स्क्वॉड, दमकलकर्मी और बम निरोधक दस्ते को तैनात कर जांच शुरू की।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी हैदराबाद एयरपोर्ट को इसी तरह के दो धमकी भरे ईमेल मिले थे। उनमें इंडिगो की मदीना-हैदराबाद और शारजाह-हैदराबाद उड़ानों को निशाना बनाया गया था। एहतियातन मदीना से आ रहे विमान को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा था।
लगातार मिल रही धमकियों के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है और संबंधित एजेंसियां इन ईमेल की जांच में जुट गई हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



