दिल्ली MCD उपचुनाव: 12 में से 7 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा, AAP को 3 और कांग्रेस को 1 सीट मिली

Dec 4, 2025 - 12:16
 0  189
दिल्ली MCD उपचुनाव: 12 में से 7 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा, AAP को 3 और कांग्रेस को 1 सीट मिली

नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं, जिसमें बीजेपी ने सबसे ज्यादा सात सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। आम आदमी पार्टी तीन वार्डों में विजयी रही, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट गई। एक वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

विनोद नगर से बीजेपी की सरला चौधरी ने 1769 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। द्वारका बी में मनीषा देवी ने लगभग 9100 मतों के अंतर के साथ शानदार जीत हासिल की। अशोक विहार से वीना असीजा ने 405 मतों से जीत दर्ज की, जबकि ग्रेटर कैलाश में पार्टी उम्मीदवार अंजुम मंडल ने 4165 मतों के अंतर से जीत अपने नाम की। दिंचाऊं कला में रेखा रानी ने 5637 मतों से विजय हासिल की। शालीमार बाग बी से अनीता जैन ने सबसे अधिक 10101 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 मतों से जीत हासिल की।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने मुंडका से अनिल को 1577 मतों के अंतर से जीत दिलाई। दक्षिण पुरी में राम स्वरूप कनौजिया ने 2262 मतों से जीत दर्ज की और नारायणा से राजन अरोड़ा 148 मतों से विजयी रहे।

कांग्रेस ने संगम विहार ए में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुरेश चौधरी को 3628 मतों के अंतर से जीत दिलाई। चांदनी महल वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने 4592 मतों से जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया।

इन नतीजों से दिल्ली राजनीति में आने वाले दिनों में नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं, जबकि बीजेपी ने एक बार फिर निगम स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.