दिग्विजय सिंह का आरोप: ईवीएम सॉफ्टवेयर कांग्रेस के वोट भाजपा को ट्रांसफर करता है

Oct 14, 2024 - 11:45
Oct 14, 2024 - 12:08
 0  3.9k

एमपी-व्याबरा (आरएनआई) कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में ईवीएम मशीन पर खुलासा करते हुए बड़ी बात कही हैं कि जनता कह रही हैं कांग्रेस को वोट दो लेकिन ईवीएम का सॉफ्टवेयर कह रहा है नहीं,भाजपा को वोट दो।

उन्होंने कहां कि में 2003 से ईवीएम का विरोधी हूं, में मिथ्या बात नही करता,मेरे पास जब तथ्य आए तब बोलता हूं। पूरा खेल साफ्टवेयर का खेल हैं, आप वोट डालते हैं दिखता कुछ हैं परंतु ईवीएम का साफ्टवेयर उसे डालता है कही ओर,

उन्होंने मोबाइल का उदाहरण देते हुए कहां की जेसे अंग्रेजी के A को दबाने पर मोबाइल का साफ्टवेयर उसे कनवर्ट करके हिंदी के अ और ए में दिखाता हैं, वैसे ही ईवीएम का साफ्टवेयर आपकी कांग्रेस की वोट को दिखाता कुछ हैं और 7 सेकंड में उसे कनवर्ट करके भाजपा में डालता हैं। इसलिए भाजपा जीत जाती हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0