डूब में जा रही जमीन से परेशान किसान, गुना में प्रदर्शन कर बोले– हमारी आजीविका छीन रही है सरकार

Jul 11, 2025 - 19:32
Jul 11, 2025 - 19:38
 0  1k

गुना (आरएनआई) जिले की बमोरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 4 गांव के किसानों की जमीन तालाब में डूबने से किसान परेशान हैं जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है। एसडीएम शिवानी पांडे भी पहुंची तो उन्होंने किसानों को ऊंगली बताकर शांत कर दिया। जबकि अनुसुचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कृषकों की मांग है कि उनकी जमीन पूनमखेड़ी, निवाड़ी डेम निर्माण के डूब क्षेत्र में आ रही है जिसे तत्काल रोका जाए। 

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे कृषकगण निवासी ग्राम मानपुर, अहमदपुर, पिपरौदा हारू, अंडेला तहसील व जिला गुना बताया कि हमारे परिवार के पालन पोषण के मुख्य अजीविका का साधन कृषि ही है। उक्त कृषकों की कृषि भूमि डूब में चली जायेंगीं जिस कारण हमारे परिवार बेरोजगार होकर पालन-पोषण के लिए दर-दर भटकना पड़ेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0