जबलपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती: 15 किलो सोना और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

Aug 11, 2025 - 16:05
Aug 11, 2025 - 16:06
 0  1.4k
जबलपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती: 15 किलो सोना और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

जबलपुर (आरएनआई) शहर के खितौला थाना अंतर्गत आज सुबह एक बड़ी लूट हुई। यहां इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के अंदर घुसकर पाँच लुटेरों ने कट्टा और चाकू अड़ाकर 15 किलो सोना (14 किलो 8 सौ ग्राम) और पाँच लाख से अधिक रूपये लूट लिए। वारदात आज सुबह बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही हुई। हथियारों से लैस होकर आए लुटेरों ने 15 मिनिट तक बैंक में सभी को कट्टा अड़ाकर बंधक बना रखा था। वहीं बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उससे स्ट्रांग रूप खुलवाया। नगदी और सोना लेकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुँची खितौला पुलिस और अधिकारियों ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला खितौला के इसाफ  स्मॉल फाइनेंस बैंक का है। आज सुबह 9 बजे रोज की तरह बैंक खुला था। 9.15 बजे तभी चार युवक बैंक के अंदर घुसे और अचानक ही कट्टा अड़ाकर सबको जान से मारने की धमकी देने लगे। बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए और जैसा जैसा लुटेरे कहते गए वे वैसा करते गए। तीन लुटैरों ने जहां बैंक के कर्मचारी ओर बैंक आने वालों पर कट्टा ताना था तो वहीं एक लुटेरे ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा अड़ाया था।

मैनेजर से खुलावाया स्ट्राँग रूम अपने साथ लाए थे बोरियाँ
एक लुटेरे ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए स्ट्राँग रूम खोलने को कहा। जिसके बाद डरते हुए बैंक मैनेजर ने स्ट्राँग रूम खोल दिया। स्ट्रॉग रूम खुलते ही लुटेरे सोना और नगदी लुटने के लिए कूद पड़े। आरोपी अपने साथ बोरियां लेकर पहुँचे थे। जिन्होंने बोरियों में नगदी और सोना भरा और चंपत हो गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0