चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने विधायक निधि से ग्राम पंचायतों को पानी टैंकर किए वितरित

Jun 7, 2024 - 15:24
Jun 7, 2024 - 15:24
 0  1.5k
चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने विधायक निधि से ग्राम पंचायतों को पानी टैंकर किए वितरित

गुना (आरएनआई) तेज गर्मी में ग्रामीणों की पानी की समस्या को देखते हुए चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक निधि से बनवाए गए टैंकर ग्राम पंचायतों के सरपंचों को वितरित किए । इस दौरान प्रियंका पैंची ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार निरंतर आमजन के हित में कार्य कर रही है। प्रत्येक गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल पहुंचाने का कार्य किया है। इसके अतिरिक्त गांवों में पशुओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों में टैंकर उपलब्ध कराए गए। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में जिन ग्रामों में पेयजल की गंभीर समस्या है उन्हे भी जल्द ही पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0