चांचौड़ा नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ द्वारा 4 दुकानें सील कर दुकानदारों से करायी गई बकाया राशि वसूल

Oct 22, 2024 - 22:38
Oct 22, 2024 - 22:38
 0  2.6k
चांचौड़ा नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ द्वारा 4 दुकानें सील कर दुकानदारों से करायी गई बकाया राशि वसूल

गुना (आरएनआई) नगरपरिषद चांचौड़ा-बीनागंज के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का स्थानांतरण होने से कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा नगरपरिषद का प्रभार  शुभम जैन नायब तहसीलदार चांचौड़ा को दिया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रभार लेने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी चांचौडा़ रवि मालवीय के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ शुभम जैन द्वारा वसूली के सम्बन्ध में संबंधितों को तत्काल नोटिस जारी किये गये। 


 
आज बकाया राशि जमा न कराने पर 4 दुकानें सील की गई है, जिसमें श्याम सुंदर पुत्र तखत सिंह मीना राशि 33,620 रुपये, राजेन्द्र सिंह पुत्र हरिसिंह मीना राशि 21650 रूपये, लखनलाल पुत्र हरिसिंह मीना राशि 23100 रुपये एवं श्यामबहादुर पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान राशि 5,40,000 रूपये बकाया राशि है। 
 
नगर परिषद द्वारा दोनों नगर चांचौड़ा-बीनागंज में मुनादी के माध्यम से नागरिकों से सम्पत्ति कर, जल कर जमा करने के लिये अपील की जा रही है।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0