ग्राम गडलामार में मोबाइल कोर्ट के माध्यम से सुलझाया गया रास्ता विवाद
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि एवं रास्ता संबंधी विवादों का निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम गडलामार में आयोजित मोबाइल कोर्ट के दौरान पिछले छह माह से चल रहे रास्ता विवाद का समाधान किया गया। यह विवाद ग्राम गडलामार स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 85/1 पर आवेदक बलवीर पुत्र बालमुकुंद धाकड़ और अनावेदक मन्नूलाल पुत्र भोगीलाल धाकड़ के बीच चल रहा था। इस संबंध में आवेदक द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया के नेतृत्व में गठित राजस्व दल ने पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर जाकर ग्राम पंचानो की मौजूदगी में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से रास्ता खुलवाकर विवाद का निराकरण कराया गया।
इस कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक कालूराम मीना, एएसआई मौकम सिंह, हल्का पटवारी सकलेश कुमार जाटव, पटवारी अजय शर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस अमला उपस्थित रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



