ग्राम अनंदपुर मोईया में कुल रकबा 95.9  हेक्‍टेयर भूमि राजस्‍व विभाग से वन विभाग को हस्‍तांतरण

संपूर्ण कार्यवाही विवादरहित एवं शान्तिपूर्ण हुई संपन

Dec 13, 2024 - 21:59
Dec 13, 2024 - 21:59
 0  2.3k
ग्राम अनंदपुर मोईया में कुल रकबा 95.9  हेक्‍टेयर भूमि राजस्‍व विभाग से वन विभाग को हस्‍तांतरण

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय हरित अधिकरण सेन्ट्रल बैंच भोपाल के प्रकरण के पालन में  कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ग्राम अनंदपुर मोईया में कुल रकबा 95.9 हे. भूमि राजस्‍व विभाग से वन विभाग को हस्‍तांतरण की गयी।

अतिक्रमण हटाने के लिये समस्त भूमि सर्वे नम्बरों को चूनालाईन से मार्क किया गया एवं मौके पर 05 जेसीबीमशीन का प्रयोग कर ट्रैच एवं गड्ढे खुदवाये गये। समस्त अमले को 05 विभिन्न दलों में विभाजित कर 05 विभिन्न स्पॉट पर भेजकर त्वरित कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही विवादरहित एवं शान्तिपूर्ण संपन हुई ।

कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ विकास कुमार आनंद, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), एसडीपीओ श्रीमति दीपा डुडवे, उपवनमण्डलाधिकारी, उपवनमण्डल बीनागंज  आर सी डामोर, राधोगढ़ वन मंडल अधिकारी के सी अहीर, तहसीलदार राघौगढ गजेन्द्र सिंह लोधी, नायब तहसीलदार राघौगढ सुश्री रेणु कांसलीवाल, थाना प्रभारी राघौगढ जुबेर खांन, थाना प्रभारी विजयपुर कृपालसिंह, थाना प्रभारी धरनावदा प्रभात कटारे एवं अधिनस्थ अमला मौके पर उपस्थित रहा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0