आगरा: गोमांस से तैयार किया जा रहा था ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा था छापा, जांच में हुआ खुलासा

आगरा के एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में पुलिस ने छापा मारा था। यहां से बरामद किया मांस और चर्बी की जांच कराई गई। ये गोमांस निकला। इसकी पुष्टि होने के बाद अब केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

Jun 5, 2025 - 10:37
 0  243
आगरा: गोमांस से तैयार किया जा रहा था ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा था छापा, जांच में हुआ खुलासा

आगरा (आरएनआई) आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखान में 17 मार्च को पुलिस की छापेमारी में मिला मीट गोमासं होने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस अब केस में गोकशी की धारा की वृदि्ध करेगी। पूर्व में आरोपियों को जमानत मिल गई थी। धारा बढ़ने पर फिर से गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे मोहल्ले में अवैध पशु कटान की पुष्टि भी हुई है।

17 मार्च को मोहल्ला शेखान में बबलू व फरमान के घर छापा मारा गया था, जहां भारी मात्रा में मांस और चर्बी मिली थी। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि अवैध कटान में बरामद मांस और चर्बी के सैंपल को जांच के लिए भेजा था। मीट गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पूर्व में लिखे मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। चर्बी के नकली घी बनाने में इस्तेमाल की भी चर्चा थी।
 
पुलिस ने उस्मान, वाहिद, विल्किस और समीर को गिरफ्तार किया था। मगर, केस में लगी धारा में सात साल से कम की सजा होने की वजह से जमानत मिल गई थी। वहीं मुकदमे में साजिद, फरमान, साजिया, टिल्लू उर्फ आरिफ, राशिद, उस्मान, अबरार, फरमान, नदीम, सलीम, गोविंदा, बबलू, कदीम, समीम को भी नामजद किया गया था। यह फरार हो गए थे। तीन घरों से 275 किलोग्राम मांस, 82 कनस्तर चर्बी से भरे, एक स्कूटी, 11 कट्टे मांस, चाकू, तराजू बांट व पशुओं की खाल बरामद हुई थी।
 
पुलिस के छापे में 275 किलो मांस और 82 टिन में 1230 किलो चर्बी बरामद हुई थी। चर्बी का इस्तेमाल साबुन बनाने में उपयोग करने की बात कही है, लेकिन पुलिस और एफएसडीए के अधिकारियों को इससे नकली घी बनाने में भी उपयोग करने की आशंका व्यक्त की थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.