गुरुकुल आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

May 2, 2024 - 14:58
May 2, 2024 - 14:58
 0  5.8k
गुरुकुल आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

उज्जैन (आरएनआई) मध्य प्रदेश की महानगरी उज्जैन में दुष्कर्म का एक बड़ा मामले सामने आया है। जहां 30 साल पुराने गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे सभी लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आश्रम के आचार्य और सेवादार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कई धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही आचार्य को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि सेवादार फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक इस आश्रम में 140 छात्र हैं, जिनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है, जोकि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के अलावा देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि के निवासी बताए जा रहे हैं। बता दें कि पूरी वारदात की जानकारी बच्चों ने अपने माता-पिता को दी थी। लेकिन उस दौरान किसी ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया, जबकि सेवादार अजय ठाकुर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि परिजनों ने आश्रम के संचालक गजानन सरस्वती से इस बारे में बातचीत की। इसके बाद संचालक ने अजय ठाकुर को आश्रम से बाहर निकाल दिया था।

बता दें कि एक के बाद एक मिल रहे शिकायतों के बाद परिजन एकजुट होकर मंगलवार को आश्रम के संचालक के साथ बैठक की। इस दौरान आचार्य राहुल शर्मा की करतूतें बच्चों द्वारा बताई गई। इस पर संचालक द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ आईपीएस धारा 377, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, फरार आरोपी अजय ठाकुर की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0