गुनिया नदी अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर की बैठक

Oct 25, 2025 - 14:33
Oct 25, 2025 - 14:34
 0  189
गुनिया नदी अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर की बैठक

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में गुनिया नदी क्षेत्र में चलाए जाने वाले अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें अपर कलेक्टर अखिलेश जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बताया अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में गुनिया नदी किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाए, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल और 100 से अधिक "गुनिया बचाओ वालंटियर्स" बनाए जाए । यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।

दूसरे चरण में बाजार क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए सबसे पहले संबंधितों को नोटिस व उद्घोषणा के माध्यम से सूचना दी जाए और कार्यवाही के दौरान मलबा तुरंत हटाया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0