गुना में नाले पर बनी अवैध आरसीसी दीवार बची, प्रशासन ने दिया दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन
गुना (आरएनआई) भगतसिंह कॉलोनी में नाले के बीचोंबीच में अवैध रूप से निर्मित आरसीसी की ये दीवार आज बच गई। इस दीवार को बनवाने वाले भू माफिया का दावा है कि इसे कोई माई का लाल हाथ भी नहीं लगा सकता। हालांकि आज भी नाले में बनाई गई एक अवैध दीवार मशीनों से तोड़ी गई है। जनता की मांग है कि इसे भी तोड़ा जाए कोई भी भू माफिया कानून से ऊपर नहीं हो सकता।
प्रदेश के मुखिया माननीय डॉ मोहन यादव के निर्देश पर क्षेत्र के लोकप्रिय सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा बाढ़ से गुना का भविष्य सुरक्षित करने के लिए गुना के शानदार कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नेतृत्व में नदी नालों से अतिक्रमण हटाने की जो लोक हितैषी कार्यवाही कराई जा रही है।
इस दीवार के बारे में एक अफसर ने बताया कि एक दिन में सारा अतिक्रमण नहीं तोड़ा जा सकता। आज एक आरसीसी की दीवार तोड़ी गई है। ये दीवार भी अगले एक दो दिन में हटा दी जाएगी। प्रशासन पूरी ईमानदारी से काम कर रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



