गुना में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंकर्स बैठक संपन्न, ऋण वसूली के लिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

Jul 18, 2025 - 19:33
Jul 18, 2025 - 19:34
 0  2.1k
गुना में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंकर्स बैठक संपन्न, ऋण वसूली के लिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) प्रवीण गुजरे सहित विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में बैंकों द्वारा वितरित ऋण की वसूली से संबंधित लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैंक प्रतिनिधियों ने रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) के तहत भेजे गए प्रकरणों, राजस्व अधिकारियों को सौंपे गए मामलों, जारी किए गए नोटिस तथा अब तक हुई वसूली का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में बैंक अधिकारियों ने सुझाव दिया यदि ऋण वसूली कार्यवाही में राजस्व अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त हो तो वसूली की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सकती है। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए प्रत्येक शनिवार को राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित बैंक अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा निर्धारित सूची के अनुसार वसूली कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देशित किया जिन व्यक्तियों पर ऋण वसूली लंबित है, उन्हें अनिवार्य रूप से नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही, उन प्रकरणों की पृथक सूची तैयार की जाए जिनमें ऋणधारकों के पास शस्त्र लाइसेंस विद्यमान हैं — ऐसे मामलों में आवश्यकतानुसार शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने जिलेवासियों से भी अपील की गई कि बैंक से लिए गए ऋण का समय पर भुगतान करें ताकि उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में कलेक्टर ने बैंकर्स को निर्देश दिए वे अपने निगरानी तंत्र को और अधिक सशक्त करें, समर्पित वसूली टीम गठित करें तथा वसूली कार्यवाही की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0