गुना मंडी में मक्का तौल घोटाला: मे. मंगल ट्रेडिंग कम्पनी पर किसानों के साथ 5 किलो प्रति बोरी की चपत का आरोप

Oct 25, 2025 - 10:57
Oct 25, 2025 - 10:57
 0  243
गुना मंडी में मक्का तौल घोटाला: मे. मंगल ट्रेडिंग कम्पनी पर किसानों के साथ 5 किलो प्रति बोरी की चपत का आरोप

गुना (आरएनआई) जिले की कृषि उपज मंडी समिति गुना में एक बड़े व्यापारी की फर्म मे.मंगल ट्रेडिंग कम्पनी के द्वारा शुक्रवार को किसानों के साथ भारी लूट नानाखेड़ी मंडी में की जा रही थी। उक्त फड़ पर तुलाई के दौरान गड़बड़ी निकलने पर करीब दर्जन किसान आक्रोशित होकर हंगामा खड़ा कर दिया। उक्त जानकारी जैसे ही मीडिया कर्मियों को लगी तो उन्होंने बिना देर किए घटना को कबरेज करते हुए एसडीएम को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया। इसके बाद कृषि उपज मंडी समिति सचिव श्यामलाल मीना को मामले से अवगत कराया।

 दरअसल मामला बड़ा ही गंभीर था क्योंकि जिन दर्जनों किसानों की मक्का मे. मंगल ट्रेडिंग कम्पनी के संचालक शैलेन्द्र अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल द्वारा खरीदी की जा रही थी। जिसकी तुलाई के दौरान मुनीम गोलू यादव और हम्माल कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक बोरी में 5 किलो की चपत लगाई जा रही थी। शाम होते होते एक किसान द्वारा फड़ संचालक की चालाकी को पकड़ लिया और वहां मौजूद सभी किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस तरह दर्जनों किसानों को क्विंटलों से मक्का की चोरी की गई। जिसके बाद किसानों द्वारा भारी आक्रोश जताया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा उनकी उपज तौलते समय हर बोरी में 5 किलो तक मक्का की अधिक तौल की जा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह मामला मंडी परिसर में तुलाई के दौरान सामने आया, जहां कई किसान फड़ पर पहुंचे और कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। क्योंकि हम्माल तुलावटी श्रीगणेश करने से पहले कांटे पर टांका करते हैं इसके बाद तुलाई शुरू होती है। इसके बाद भी तुलाई में निकली गड़बड़ी से किसान बृजेन्द्र रघुवंशी कुंदौरा, संग्राम अहिरवार रानीगंज, शिशुपाल भोंरा, नवलसिंह पूनमखेड़ी, माधोसिंह आदि अन्य किसानों ने बताया कि मंगल ट्रेडिंग कंपनी के फड़ पर तौल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों में गड़बड़ी की जा रही है। एक बोरी पर 3 से 5 किलो तक अधिक तौला जा रहा है, जिससे व्यापारियों द्वारा किसानों का हक मारा जा रहा है। उक्त व्यापारी ने सुबह की शिफ्ट के व्यापारियों के साथ भी धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में कई तौल कांटे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं और किसानों के साथ लगातार ठगी की जा रही है। ऐसे में किसानों ने न केवल तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाया, बल्कि यह भी कहा कि मंडी समिति और जिम्मेदार अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान, एसडीएम भी नहीं करतीं फोन रिसीव
कृषि उपज मंडी समिति गुना में मक्का खरीदी के दौरान शुक्रवार मामला बड़ा ही गंभीर देखा गया। चूकि जिम्मेदारों का कोई अता-पता नही है और ना ही व्यापारियों के फड़ों पर निगरानी रखी जा रही। वहीं भारसाधक अधिकारी एसडीएम शिवानी पाण्डे भी फोन रिसीव नही करतीं जिससे तमाम लोगों की सुनवाई भी नही होती। इसी का नतीजा यह निकला कि आज किसानों की मक्का खरीदी में प्रत्येक बोरी पर मंगल ट्रेडिंग कम्पनी पर 5 किलो मक्का अधिक तौल की जा रही थी। तौल में गड़बड़ी उजागर होने से यह स्पष्ट हुआ है कि न जाने उक्त व्यापारी कितने दिनों से किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0