गुना: बूढ़े बालाजी मुक्तिधाम की जर्जर छत से टपक रहा खतरा, समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा
गुना (आरएनआई) ये झालावाड़ राजस्थान के उस स्कूल की छत नहीं है जो गिर चुका। ये अपने गुना के बूढ़े बालाजी स्थित श्रीराम मुक्तिधाम के अंदर बने प्रतीक्षालय की छत है। इस छत में से अभी बारिश का पानी टपक रहा है इसलिए लोग नहीं बैठते। अभी इस छत का टपकना बाकी है। छत आरसीसी की है, खस्ताहाल है।
इस छत का ज़मीर अभी जिंदा है इसलिए जगह जगह से झड़ कर खुद बता रही है, कि समय रहते मेरी तरफ देख लो, छत से झांकते सरिए भी मानो निवेदन कर रहे हों कि मालिक मरम्मत करा दो। वरना किसी दिन हम खुद ऐसे गिरेंगे कि कईयों को निपटा देंगे। जैसे छत कह रही हो कि प्रशासन को जगाने के लिए हम अपने माथे हत्या ही मोल लें ये जरूरी तो नहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



