गुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर भावुक हुए लक्ष्मण सिंह, राहत की अपील की
गुना (आरएनआई) आज दिनांक 1 अगस्त (शुक्रवार) को पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने जिला मुख्यालय गुना स्थित गुना शहर की विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों का भ्रमण किया और विगत दिनों आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के घरों, सामान आदि आवश्यक वस्तुओं के हुए भारी नुकसान का जायजा लिया एवं लोगों की पीड़ा को देखा और सुना। शासन , प्रशासन और समाज सेवी संस्थाओं एवं व्यापारी असोसिएशन , डॉक्टर्स असोसिएशन , केमिस्ट असोसिएशन , मीडिया के सम्माननीय साथियों, एवं गुना के सम्माननीय नागरिकों से आग्रह है कि वे सभी लोग इन सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए राशन, दवाई, एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तुरंत लगाएं जाये। जिन लोगों के घर बारिश में गिर गए हैं, उन लोगों का सर्वे कराकर तुरंत उन्हें "कुटीर आवास" आवंटित किए जाएं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

