गुना पहुँचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान: “अत्यधिक खाद का उपयोग धरती के लिए नुकसानदेह” — किसानों से किया संतुलित उपयोग का आग्रह
गुना (आरएनआई)। जिले के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों को संबोधित करते हुए अत्यधिक रासायनिक खाद के उपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग न केवल फसलों के लिए, बल्कि मिट्टी की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित होता है।
सिंधिया ने बताया कि लगातार बढ़ते रासायनिक उपयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता कम होती है, जिससे भविष्य में उत्पादन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने किसानों से संतुलित मात्रा में खाद डालने, जैविक खाद और आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की सहायता के लिए नई तकनीकों और योजनाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है, ताकि कृषि उत्पादन के साथ-साथ धरती की उपजाऊ शक्ति भी सुरक्षित रह सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



