गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व लाल परेड मैदान पर पर की गई परेड की फायनल रिहर्सल, छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की दी रंगारंग प्रस्‍तुतियां

Jan 24, 2025 - 21:39
Jan 24, 2025 - 21:41
 0  1.1k
गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व लाल परेड मैदान पर पर की गई परेड की फायनल रिहर्सल, छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की दी रंगारंग प्रस्‍तुतियां

गुना (आरएनआई) आगामी 26 जनवरी को देश का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जावेगा । इस अवसर पर जिले में गुना के लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्‍य समारोह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं । दिनांक 26 जनवरी  गणतंत्र दिवस से पूर्व आज 24 जनवरी को प्रात: लाल परेड मैदान पर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा की उपस्थिति में परेड कार्यक्रम व सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्‍यास किया गया ।

पूर्वाभ्‍यास कार्यक्रम ठीक उसी प्रकार आयोजित किया गया जैसा कि दिनांक 26 जनवरी को मुख्‍य कार्यक्रम के दौरान किया जाना है, निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ध्‍वजारोहण किया गया एवं परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय द्वारा परेड कमांड कर मुख्‍य अतिथि को सलामी दी गई तथा मुख्‍य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण किया व परेड द्वारा हर्ष फायर व मार्च पास्‍ट की कार्यवाही भी की गई । परेड में पुलिस, एसएएफ, होमागार्ड के प्‍लाटूनों के अलावा एनसीसी, स्‍काउट, रेडक्रॉस, शौर्य दल सहित कुल 13 प्‍लाटून शामिल किये गये हैं । रिहर्सल में मुख्‍य अतिथि भूमिका में अपर कलेक्‍टर गुना  अखिलेश कुमार जैन रहे । अभ्‍यास के दौरान विभिन्‍न स्कूलों के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का भी अभ्‍यास किया गया ।

गणतंत्र दिवस का मुख्‍य समारोह दिनांक 26 जनवरी को लाल परेड ग्राउण्‍ड पर आयोजित होगा, कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि गुना कलेक्‍टर डॉ. श्री सतेन्‍द्र सिंह द्वारा प्रात: 09:00 बजे मैदान पर पहुंचकर ध्‍वजारोहण करेंगे एवं परेड सलामी व निरीक्षण उपरांत माननीय मुख्‍यमंत्री महोदय के संदेश का बाचन करेंगे । इस अवसर पर परेड के अलावा विभिन्‍न स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुतियां दी जावेंगी एवं विभिन्‍न विभागों की ओर से चलित झांकियां निकाली जावेंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0