कोर्ट आदेश पर लक्ष्मीगंज में मकान से अवैध कब्जा हटवाया, असली मालिक को दिलाया गया कब्जा
गुना (आरएनआई) शहर के लक्ष्मीगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक पुराने विवादित मकान पर न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने कब्जा हटवाकर असल मालिक को उसका वैधानिक हक दिलाया। यह कार्यवाही प्रथम व्यवहार न्यायाधीश आयुष मित्तल के आदेश पर कोर्ट नाजिर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2015 से न्यायालय में विचाराधीन था। विवादित मकान पर ओमप्रकाश जग्गी द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे लेकर सुनीता जग्गी द्वारा दावा प्रस्तुत किया गया था। वर्षों चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद वर्ष 2019 में सुनीता जग्गी को केस में विजय मिली, लेकिन व्यावहारिक रूप से कब्जा नहीं मिल पाया था। कोर्ट आदेश के अनुपालन में मंगलवार को जेसीबी की मदद से मौके पर पहुंची टीम ने मकान से अवैध कब्जा हटवाया और वास्तविक स्वामिनी सुनीता जग्गी को मकान का कब्जा दिलाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



