कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई तेज, अस्पताल में तंबाकू सेवन पर लगातार किये जा रहे हैं जुर्माने
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिये निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अस्पताल परिसर में तंबाकू, गुटखा और बीड़ी का सेवन करने वालों के विरुद्ध कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक विशेष समिति गठित की गई है, जो लगातार अभियान चला रही है। आज की कार्रवाई में 17 व्यक्तियों पर ₹2150 का जुर्माना लगाया गया, जिनमें 4 महिलाएं और 2 अस्पताल कर्मी शामिल हैं। अब तक इस अभियान के तहत कुल लगभग 65 लोगों पर ₹8000 से अधिक का जुर्माना किया जा चुका है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



