केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा 1 में प्रवेश के ऑनलाइन फॉर्म 1अप्रैल से भरने शुरू

Mar 31, 2024 - 22:03
Mar 31, 2024 - 22:04
 0  2.1k
केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा 1 में प्रवेश के ऑनलाइन फॉर्म 1अप्रैल से भरने शुरू

गुना (आरएनआई) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना के प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया ने बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था केंद्रीय विद्यालय संगठन की कक्षा 1 में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 

केविसं के नियमानुसार कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल सायं 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। गुना और आसपास के क्षेत्रों के सभी अविभावक जो अपने बच्चों के प्रवेश के लिए लिंक के इंतज़ार में थे वे सभी नियत दिनों में ऑनलाइन फॉर्म अवश्य भर दें। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन व केंद्र शासन के नियमानुसार होगी। 

प्रवेश समिति के प्रभारी सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इन 15 दिनों में कक्षा 1 में प्रवेश हेतु इक्छुक अविभावक केविसं की साइट पे जाकर ऑनलाइन फॉर्म 
अवश्य भर दें। 
ऑनलाइन आवेदन हेतु आप 
https://www.kvsangthan.nic.in या
https://www.guna.kvs.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
कक्षा 1 में प्रवेश हेतु बच्चे की आयु 31 मार्च 2024 को 6 वर्ष पूर्ण कर ली हो और 8 वर्ष से अधिक न हो। इसके बाद प्रवेश के लिए प्रक्रिया का अनुसरण कर प्रवेश हेतु बच्चों की सूची घोषित की जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0