कलेक्टर किशोर कन्याल ने चांचौड़ा के जयसिंहपुरा गौशाला का किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज चांचौड़ा विकासखंड अंतर्गत जयसिंहपुरा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में चारा, पानी, साफ-सफाई सहित पशुओं के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गौशाला में मौजूद गौवंश की स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य और संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त पानी और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को गौशाला की वर्तमान स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



