बरवा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ हुआ समापन
मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच रहे अंशु वर्मा
कछौना (हरदोई) [आरएनआई] बरवा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबले के साथ हो गया, इसके मुख्य अतिथि डॉ. नृपेन्द्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि अनुज कोटेदार रहे। टूर्नामेंट की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बरवा सरसंड गीता रानी और सतेन्द्र सिंह( IPS, IG) ने की।
डा नृपेन्द्र वर्मा ने बताया कि कछौना ब्लॉक में एक स्टेडियम बनवाने का प्रयास चल रहा है जिसको लेकर हरदोई जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेंगे। स्टेडियम बनने से युवा खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा और गांव क्षेत्र के अच्छे खिलाड़ी चयनित होकर प्रदेश स्तर या देश का नाम रोशन करेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आई आर बरवा व शिवपुरी के बीच खेला गया जिसमें आई आर बरवा की टीम विजेता बनी। टॉस शिवपुरी की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया आईआर ने 12 ओवर में 115 रन बनाये, इसके जवाब में शिवपुरी टीम 85 रन बनाकर आउट हो गई। बरवा की टीम के खिलाड़ी अंशु वर्मा मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने सभी मैचों में 132 रन बनाये व कुल 13 विकेट लिए। अंपायर की भूमिका सुधीर संघर्षी, शुभम बंगाली, कमेंट्री संदीप वर्मा एवं कन्हा ने निभाई और वहीं सहयोगी कमेटी में प्रणव सिंह, वीरू, अनुराग(टीपू ) सत्य प्रकाश, आयुष, आकाश, विजय, सुशील, महते बाबा, राहुल, सिंबू, रंगीले विश्वास, चंद्रपाल वर्मा, कमलेश वर्मा व अजय भारती रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

