जालंधर में दोस्ती खून में बदली, युवक की चाकू मारकर हत्या
जालंधर (आरएनआई)। जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र की रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशु के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे आशु का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस हिंसक झगड़े में बदल गई और इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल आशु की मौके पर ही अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्त तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी दो दिन पहले उनके घर आए थे और रात में वहीं रुके थे। सोमवार सुबह जब वह छत पर सिलेंडर लेने गए तो उन्होंने अपने बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



