भिंड में संबल योजना घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह की गिरफ्तारी
भिंड (आरएनआई)जिले में संबल योजना और कर्मकार मंडल में सामने आए करीब तीन करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह भ्रष्टाचार नगर पालिका भिंड के अंतर्गत संचालित संबल योजना में किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वास्तविक हितग्राहियों की जगह अपने स्वजनों के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर हड़प ली।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपने परिजनों के खातों में करीब 56 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए, जिसमें से मुख्य आरोपी ने लगभग 17 लाख रुपए की राशि खुद ली।
आरोपी जितेंद्र वर्मा एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालित करता था, जहां से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते थे।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 से 2024 के बीच नगर पालिका में पदस्थ एक क्लर्क, दो पूर्व सीएमओ सहित कुल छह कर्मचारियों पर करीब 3 करोड़ 4 लाख रुपए के गबन के आरोप हैं। मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



