"GRAMG योजन" : भाजपा गायघाट ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर...

मुजफ्फरपुर : भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना कि जगह लाये गए नए बिल BV-G RAMG विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)एक्ट के जनजागरण अभियान हेतु गायघाट पश्चिमी मंडल भाजपा द्वारा भुसरा चौक स्थित बालाजी साइकल स्टोर के सभागार में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह कि अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा की ग्रामीण मजदूरों के लिए यह कानून अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कार्यकर्ता से पंचायत स्तर पर सभी जनप्रतिनिधि और किसानों मजदूरों को बुलाकर कार्यशाला आयोजित कर योजना से होने वाले लाभों की जानकारी देने का निर्देश दिया. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जयशंकर कुँवर ने किया धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार साहिल ने किया. कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अविचल महामंत्री जयशंकर कुँवर ओमप्रकाश चौधरी उपाध्यक्ष विनय सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य कुमार साहिल किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रवन पासवान मंत्री संजय दिवाकर किसान मोर्चा महामंत्री कुणाल पाण्डेय पंचायत अध्यक्ष अजय कुँवर मुकेश भगत बिंदेश्वर शर्मा वसंत सिंह रामनरेश सिंह चंचल सिंह सरोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....!

Jan 19, 2026 - 19:17
 0  27
"GRAMG योजन" : भाजपा गायघाट ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0