प्रो. विजय सिंह सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी के चांसलर बने

Dec 20, 2025 - 16:10
Dec 20, 2025 - 16:15
 0  81
प्रो. विजय सिंह सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी के चांसलर बने

रांची, 20 दिसंबर 2025 (एजेंसी) देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो.विजय सिंह सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी नामथंग के चांसलर नियुक्ति किये गए हैं।

सिक्किम के राज्यपाल ने प्रो. सिंह की नियुक्ति की स्वीकृति दी है।यह जानकारी राजभवन की ओर से जारी एक अधिसूचना में दी गयी है। रांची विश्वविद्यालय में भूगर्भशास्त्र के प्रोफेसर रहे श्री सिंह वर्तमान में सनातन ग्रुप ऑफ एजुकेशन रांची के डायरेक्ट जनरल हैं।इससे पूर्व वह कई विश्वविद्यालयों में शीर्ष पदों पर रहे हैं।

चार दशकों से देश के नामचीन शिक्षाविदों में सुमार प्रो.सिंह सुदूर क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के व्यापक प्रसार के लिए जाने जाते हैं।इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0