हनुमान टेकरी मंदिर विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, प्लान पर हुई विस्तृत चर्चा

Saturday, February 7, 2026 - 19:01
Updated: 6 months ago
0
हनुमान टेकरी मंदिर विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, प्लान पर हुई विस्तृत चर्चा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार को हनुमान टेकरी पहुंचकर प्रस्तावित टेकरी मंदिर विकास कार्य योजना का स्थल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व आर्किटेक्ट से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्यों एवं सुविधाओं के लेआउट को मौके पर समझते हुए विकास कार्यों को चरणबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर आर्किटेक्ट संतोष सिंह ने हनुमान टेकरी क्षेत्र के लिए तैयार समग्र विकास प्लान का प्रेजेंटेशन देते हुए विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने तैयार बुकलेट के माध्यम से हनुमान चौक, सारथी चौक, आकर्षक फाउंटेन, प्रसाद दीर्घा, लिफ्ट सिस्टम, परिक्रमा प्लाजा, परिक्रमा मार्ग तथा पार्किंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाओं का लेआउट समझाया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने, टेकरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और समग्र धार्मिक वातावरण को बेहतर बनाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि हनुमान टेकरी क्षेत्र जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां होने वाले विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को भी समुचित रूप से योजनाबद्ध किया जाए, ताकि यह स्थल सुविधाजनक, सुरक्षित और आकर्षक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User