नवादा में आरओबी को लेकर आ गया बड़ा अपडेट,निर्माण में बाधा बनने वाली इमारतों पर चलेगा बुलडोजर
नवादा (आरएनआई) शहर में बहु प्रतिक्षति आरओबी के निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। निर्माण की राह में बाधा बनने वाले लगभग 30 इमारतों पर बुलडोजर चलना भी तय हो गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। 15 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। ये सभी अतिक्रमण निर्माण माल गोदाम रोड, इन्दिरागांधी चौक के आस पास के हैं। इन जगहों पर बहुमंजिला इमारतें बनी है। निर्माण के दौरान अतिक्रमण वाली जमीन के अलावा निजी जमीन की भी जरूरत पड़ेगी और लगभग डेढ़ एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इधर पूर्व मध्य रेलवे ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस देते हुए अतिक्रमण को बड़ी बाधा बताया है।
नोटिस में कहा गया है कि नवादा जिला में वारिसलीगंज-नवादा स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक सं. 33/बी1 कि.मी. 70/6-7 के बदले पहुँच पथ सहित आरओबी के निर्माण के लिए इंदिरा गाँधी चौक से समपार फाटक सं.33/B1 के बीच रेलवे जमीन पर बने बहुमंजिला इमारत को हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाए। जमीन होने का कागज दिखाएं रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने नोटिस में अतिक्रमण को लेकर कहा है कि रेलवे जमीन पर जो मकान बनाये हुए अतिक्रमण किये हुए है उस जमीन का यदि आपके पास उचित काजगत हो तो भूअर्जन पदाधिकारी/नवादा एवं अंचलाधिकारी/सदर/नवादा से संपर्क स्थापित कर, अपने जमीन का उचित प्रमाण पत्र हसिल कर ले, जिससे आपके जमीन का मुआवजा मिल सके और आप सही समय पर मकान खाली कर आरओबी निर्माण में सहायता प्रदान कर सके। अन्यथा अभिलम्ब अवैध अतिक्रमण को स-समय मुक्त कर दे ताकि आरओबी का निर्माण कार्य में प्रगति लाया जा सके।
रेलवे के जमीन में बने मकान अवैध रेलवे ने कहा है कि बीच पूरब तरफ लगभग 30 बहुमंजिला इमारते अवस्थित है जो रेलवे लैंड प्लान के अनुसार सारी इमारते रेलवे जमीन पर अवस्थित है जो आरओबी के निर्माण में बहुत बड़ी बाधा है। इस बहुमंजिला इमारत को हटाने के उपरांत आरओबी का निर्माण हो सकता है। अतः निर्देशित किया जाता है कि इस रेलवे जमीन पर जो मकान बनाया गया है वह अवैध है। इसे पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के अन्दर अतिक्रमण मुक्त कर दे, ताकि आरओबी का निर्माण कार्य को प्रगति लाने में बीएसआरडीसीएल को किसी प्रकार की बाधा न हो।
135 करोड़ की योजना: बता दें कि नवादा शहर में जाम की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। करीब 135 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस आरओबी का शिलान्यास पहले हो चुका है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने गया जी दौरे के दौरान रिमोट से आरओबी निर्माण कार्य शिलान्यास किया था। इसके बाद पिछले साल तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री और सांसद ने भूमि पूजन भी किया। अब जल्दी निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि आरओबी निर्माण को लेकर पिछले दिनों कई विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया था । इस दौरान संभावित स्ट्रक्चर के लिए जमीन की उपलब्धता आदि की मैपिंग की गई थी। 6 जनवरी को बीएसआरडीसीएल के जनरल मैनेजर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बीएसआरडीसीएल के कार्यपालक अभियंता, रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर तथा अंचल अधिकारी ने निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने तकनीकी बारीकियों को देखते हुए ब्रिज के अलाइनमेंट को चिह्नित किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



