केंद्र और राज्य सरकार का बजट विकास को देगा नई गति - निवेदिता सिंह, विधान पार्षद
नवादा भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में केंद्र और राज्य सरकार के बजट पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन कर्तव्यों पर आधारित यह केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को गति देगा, देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और सबका साथ, सबका विकास की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की व्यवस्था, महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए SHE हाट जैसी पहल और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट युवा शक्ति, नारी शक्ति और विकसित भारत की स्पष्ट दृष्टि को दर्शाता है।
उन्होंने बिहार के वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बिहार बजट 2026-27 पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का यह बजट बिहार के विकास को नई गति देगा और आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा। इस बजट में छात्रों, किसानों, युवाओं, उद्यमियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो बिहार के तेजी से विकास की ओर अग्रसर होने का संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास की परिकल्पना को साकार करेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा। कृषि, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना से जुड़ी घोषणाएं प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी तथा बजट में गरीबों के कल्याण को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है।
जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का यह बजट विकसित भारत और विकसित बिहार की दिशा में एक मजबूत कदम है। इसमें किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, समावेशी एवं विकासोन्मुख है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा और नवादा सहित पूरे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाण्डेय, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता एवं नंदकिशोर चौरसिया, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा एवं मुकेश कुमार, प्रवक्ता कुंदन प्रभाकर, जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल, किसान मोर्चा महामंत्री अजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, शिवरानी केशरी, राहुल चन्द्रवंशी, सविता आर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



