पिकप बाईक की भिड़ंत मे बाईक सवार युवक की मौत, महिला घायल

लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप हुआ हादसा

Feb 7, 2026 - 18:36
Feb 7, 2026 - 18:38
 0  54
पिकप बाईक की भिड़ंत मे बाईक सवार युवक की मौत, महिला घायल

हरदोई (आरएनआई) लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप पिकप बाईक की भिड़ंत मे दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ वनसठ लेकर पहुचे ईएमटी विवेक कुमार व पायलेट राजेश ने दम्पति को जिला अस्पताल मे लाये।जहा पर पति को मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी का इलाज चल रहा है।

                     देहात कोतवाली क्षेत्र के खुमारीपुर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र तक़दीर उम्र 30 वर्ष हरदोई मे कॉस्मेटिक की दुकान पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को अपनी पत्नी मीना देवी उम्र 28 वर्ष के साथ बाईक से से जितेंद्र अपनी बहन सुरुभी पत्नी सुमित सिंह निवासी बसेंलिया थाना लोनार जा रहे थे।इस दौरान लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ वनसठ लेकर पहुचे ईएमटी विवेक कुमार व पायलेट राजेश ने दम्पति को जिला अस्पताल मे लाये।जहा पर चिकत्सको ने जितेंद्र को घोषित कर दिया वही मीना देवी का इलाज चल रहा है।मृतक जितेंद्र तीन भाई बहनो मे से सबसे बड़ा था। और अपने पीछे पत्नी मीना दो बेटियों को पीछे छोड़ गया है।

           लोनार थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप हुए हादसे में घायल दंपति को जिला अस्पताल भिजवाया गया था वहां पर युवक की मौत हो गई थीं।पत्नी का इलाज चल रहा है।पिकअप को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)