जिला पंचायत गुना की सामान्य सभा की समीक्षा बैठक संपन्न

Saturday, February 7, 2026 - 15:51
Updated: 6 months ago
0
जिला पंचायत गुना की सामान्य सभा की समीक्षा बैठक संपन्न

गुना (आरएनआई) जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार गुना में सामान्य सभा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव,ग्राम रोजगार सहायक एवं जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारीयों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही अपनी सेवा पूर्ण कर रिटायर्ड होने पर हरि सिंह रघुवंशी सचिव ग्राम पंचायत महूखान जनपद गुना एवं निरपत सिंह चौहान सचिव ग्राम पंचायत भदौड़ी जनपद राघौगढ़ को शाल, श्रीफल भेंटकर एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। बैठक का एजेंडा अनुसार विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा, करते हुए आगे की कार्ययोजना बनाई गई। 

बैठक में विधायक बमोरी ऋषि अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे सहित जिला पंचायत के सदस्यगण एवं समस्त विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User